खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। न्यू ईयर के पूर्व रात्रि पर होने वाली खुशियों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए पुलिस ने नशेड़ियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पुलिस कप्तान के निर्देश पर एएसपी आकाश मरकाम स्वयं इस अभियान की मानिटरिंग कर रहे हैं।
एएसपी आकाश मरकाम ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि, नव वर्ष की रात में चौक-चौराहों पर पुलिस बल मुस्तैद रहे और नशे की हालत में वाहन चलाने वालों या सार्वजनिक स्थानों पर हंगामा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। एएसपी आकाश मरकाम ने कहा कि नशे में पकड़े जाने पर व्यक्ति को थाने में ले जाया जाएगा और नया साल वहीं मनाना पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस कर्मियों को हिदायत दी है कि वे बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी नशेड़ी सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में न डाले।
कोतवाली थाना, जूटमिल थाना, कोतरा रोड थाना, चक्रधर नगर थाना और यातायात पुलिस मुख्य मार्गों पर विशेष रूप से निगरानी रख रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि हर थाना क्षेत्र में 50 से अधिक कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नव वर्ष की रात को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाना है, ताकि नशे की हालत में किसी भी तरह का हादसा न हो और लोग खुशी से नव वर्ष का स्वागत कर सकें। पुलिस प्रशासन द्वारा किए जा रहे इस प्रयास से क्षेत्रीय जनता में सुरक्षा का अहसास भी बढ़ेगा।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

