खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में अपराध का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन अपराधी चाकूबाजी, हत्या जैसे कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला राजधानी रायपुर से सामने आया है। जहां एक ही दिन में दो लोगों की हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके मं सनसनी का माहौल बना हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभांठा इलाके की है। जहां देर रात तीन आरोपियों दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात 3 बजे एक युवक ने दम तोड़ दिया, तो वहीं दूसरे युवक की सुबह 7 बजे मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अज्ञात आरोपी फरार हो गए।
आपको बता दें कि देर रात अज्ञात आरोपियों और युवकों के बीच कुछ बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद अज्ञात आरोपियों ने दोनों युवक पर चाकू से हमला कर दिया। आनन फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों युवक की मौत हो गई। मृतक युवकों को नाम कृष्णा यादव और सचिन बडोले है। घटना की शिकायत के बाद पुलिस से मामले की जांच में जुटी हुई है। इधर घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

