खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में अंतराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा कीकथा जारी है। आज कथा का अंतिम दिन है। हर बार की तरह इस बार भी पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में भारी भीड़ उमड़ी है। रोजना लाखों की संख्या में यहां श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आज कथा का अंतिम दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है।
आपको बता दें कि कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा 24 दिसंबर से प्रारंभ हुआ है। आज 30 दिसंबर को कथा का अंतिम दिन है। रोजाना हजारों की संख्या में यहां लोग पहुंच रहे हैं। कथा के चलते टिकरापारा, संतोषीनगर से सेजबहार जाने वाली रोड पर अचानक से भीड़ देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह से पुलिस ने भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी है। इसी के साथ सेजबहार इंजीनियरिंग कॉलेज और भखारा होकर धमतरी की ओर जाने वाले वाहन चालकों से भी अपील की है कि वे अभनपुर रोड का इस्तेमाल करें। यदि ऐसा नहीं करते हैं तो कथा सुनने आने वाले भक्तों की भीड़ की वजह से इस रास्ते पर जाम में फंस सकते हैं।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल

