खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के कचहरी चौक के एसबीआई एटीएम के पास देर रात अज्ञात युवक की लाश मिली है।शव पर कई चोट के कई निशान मिले है। प्रथम दृष्टया मृतक की मौत शराब के नशे में गिरने से आई चोटें बताई जा रही है। शव को पीएम के लिए भेज दिया है। मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है।
मौदहापारा टीआई ने बताया कि उसे शराब के नशे में मेकाहारा में 12 बजे के आसपास भर्ती कराया गया था, जहां से वे निकल कर भाग गया था, रात दो बजे पेट्रोलिंग टीम ने भी देखा था। शराब के नशे में वह गिर रहा था। 112 की टीम से जानकारी मिली की शव मिला है। उसके कपडे गीले थे। घटनास्थल पर ना खून मिला और ना ही मृतक के कपड़े पर खून लगा हुआ है। प्रथम दृष्टया गिरने के कारण आई चोट से मौत की आशंका है। बॉडी को पीएम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह सामने आ पाएगी।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

