खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। जिले के ग्राम पिऊरी में पति ने मामूली बात पर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पति ने खाना नहीं बनाने पर अपनी पत्नी से विवाद करते हुए हमला कर दिया और उसकी मौत का इंतजार करते रहा। मदद के लिए आए परिजनों को भी धमका कर भगा दिया। जिससे सुबह पत्नी की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी उदयराज को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी उदयराज अपनी पत्नी से खाना नहीं बनाने को लेकर विवाद करने लगा। इस बीच आक्रोशित होकर उदयराज ने अपनी पत्नी लीलावती को लोहे की रोड से मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। जब उसके बेटे और भतीजे ने अस्पताल लेकर जाने की कोशिश की तो आरोपी ने उन्हें डरा धमकाकर मना कर दिया। घायल महिला रातभर तड़पती रही और सुबह उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी उदयराज को गिरफ्तार कर लिया है। उसे धारा 103(1) बीएन एस के तहत हिरासत में लिया गया है।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त

