खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज मौसम का मिजाज बदलने वाला है। कई संभागों में आज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। रायपुर में शाम के बाद बारिश हो सकती है। दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नही होगा। इसके बाद 2 से 4 डिग्री तक तापमान में गिरावट हो सकती है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 32.3 डिग्री बालोद में तो बलरामपुर में सबसे कम 11.3 डिग्री दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उसके आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है, जो औसत समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किमी ऊपर है, और ऊपरी क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ़ है, जिसकी धुरी औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर है, जो मोटे तौर पर देशांतर 68° पूर्व से अक्षांश 17° उत्तर के उत्तर में बनी हुई है।
राजधानी रायपुर में आज दिन में बादल छाए रह सकते है। वहीं शाम-रात तक बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम तापमान 20°C के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

