खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की गौरवशाली बेटी और राष्ट्रीय जुडो खिलाड़ी कु. हेमबती नाग, जिन्होंने “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार – 2024” प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है, ने आज माननीय सांसद बृजमोहन अग्रवाल से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर सांसद अग्रवाल ने कु. हेमबती नाग को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सांसद अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटी ने न केवल राज्य, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने यह भी कहा कि हेमबती जैसी प्रतिभाशाली बेटियां समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
सांसद अग्रवाल ने राज्य सरकार और खेल संगठनों से आग्रह किया कि वे हेमबती जैसी प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और सहयोग प्रदान करें ताकि छत्तीसगढ़ खेल के क्षेत्र में एक नई पहचान बना सके।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

