खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तहत विगत दिवस एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला जिला पंचायत सभागार में आयोजित हुई।
कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री चंद्रबेस सिंह सिसोदिया, जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री व्योम श्रीवास्तव, एवं परियोजना समन्वयक श्री राजेंद्र चंद्रवंशी ने प्रमुख रूप से प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों, परियोजना अधिकारियों, परिवेक्षकों, मिशन वात्सल्य के कर्मचारियों, डीपीएम बिहान एवं डीपीएम स्वस्थ ने भाग लिया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह रोकथाम अधिनियम 2006 के प्रावधानों के अनुरूप बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान को प्रभावी बनाना था। इसमें बाल विवाह के कुप्रभावों जैसे शिक्षा में बाधा, मानसिक एवं शारीरिक विकास में रुकावट, समयपूर्व गर्भावस्था, शिशु एवं मातृ मृत्यु दर में वृद्धि एवं कुपोषण जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा की गई। अंत में शपथ दिलायी गई ।
अभियान में सहभागिता
इस अभियान के तहत विकासखंड, सेक्टर और ग्राम पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि धर्म पुरोहित, टेंट हाउस, डीजे-बैंडबाजा संचालक, रसोइया, नाई, फोटोग्राफर, और शादी कार्ड छापने वालों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि समाज में जागरूकता बढ़ाई जा सके।
अगले चरण की कार्य योजना
जिले के सभी 46 सेक्टरों में सेक्टर स्तरीय कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यशालाओं में ग्राम पंचायत स्तर के सभी सरपंच, पंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, स्व-सहायता समूह की सदस्य, जनप्रतिनिधि, एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भाग लेंगे।
जिला प्रशासन का यह प्रयास बाल विवाह रोकने और एक स्वस्थ एवं शिक्षित समाज के निर्माण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। अभियान को सफल बनाने के लिए समाज के हर वर्ग से सहयोग की अपील की गई है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

