खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजनांदगांव पुलिस भर्ती को रद्द करने के बाद गृह मंत्री विजय शर्मा ने अब अन्य जगहों की पुलिस भर्ती प्रक्रिया की जांच करने की बात कही है।इसके साथ ही मामले में आक्रामक कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को अपनी भर्ती प्रक्रिया की ओर ध्यान देना चाहिए। पीएससी, शराब घोटाला मामले में अंदर हुए लोगों पर उन्हें ध्यान देना चाहिए।
उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया को लेकर बताया कि पूरे शुद्धिकरण के बाद एक-एक चयन अभ्यर्थी की क्षमता के आधार पर होगा। सभी जगहों पर इस बात को चेक किया जाएगा। कहीं कुछ पाया गया, तब वहां भी जांच होगी। भर्ती प्रक्रिया में जो गड़बड़ी हुई है, उसमें सुधार कर रहे हैं।
पंचायत चुनाव को लेकर विजय शर्मा ने कहा कि पंचायत चुनाव निर्धारित समय से पहले हो जाएंगे। चुनाव आयोग बताएगा। सरकार की तैयारी पूरी है। उम्मीद है कि चुनाव एग्जाम के पहले होना चाहिए। वहीं प्रदेश में अपराध की स्थिति पर विजय शर्मा ने कहा कि पूरा माहौल खड़ा किया गया। लोगों को धमकाने की स्थिति खराब है। प्रदेश के आंकड़ों में फर्क नहीं आया है। 2024 में नक्सलियों ने लगभग 80 हत्या की है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

