खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। महासमुंद पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। ट्रक में एक गुप्त चेंबर बनाकर गांजे की तस्करी कर रहे दो अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 164 किलों गांजे के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर को पकड़ा है। पुलिस ने तलाशी के दौरान चेंबर में से 158 गांजे के पैकेट को बरामद किया। एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और थाना बलौदा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रक उड़ीसा से महासमुंद की ओर गांजा लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर सिरपुर नाका उड़ीसा बॉर्डर पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका गया। वाहन में सवार दो व्यक्तियों ने पूछताछ में अपना नाम बलबीर कुशवाहा और अखलेश अहिरवार बताया। दोनों एमपी के निवासी है। पुलिस को पूछताछ में आरोपियों ने ट्रक में कपास बीज ले जाने का दावा किया। जिसके बाद वाहन की तलाशी ली गई तो पुलिस के होश उड़ गए। आरोपियों ने गांजा की तस्करी के लिए ट्रक के ड्राइवर सीट के पीछे सिक्रेट चेंबर बना रखा था। चेंबर में से पुलिस को 158 गांजे के पैकेट मिले। जिसका कुल वजन 164 किलो है।
गिरफ्तार आरोपी :-
(01) बलबीर कुशवाहा पिता देवीलाल कुशवाहा उम्र 35 वर्ष साकिन मुरेरा थाना सोनगीर जिला दतिया (म प्र )
(2) अखलेश अहिरवार पिता हरदास उम्र 30 वर्ष साकिन राजापुर थाना उन्नाव जिला दतिया (म प्र )
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

