खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के पहले छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है, कयास लगाए जा रहे है कि कल राजभवन में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। वहीं मंत्रियों की संख्या को लेकर भी चर्चा है कि हरियाणा की तरह ही छत्तीसगढ़ में भी 13 की जगह 14 मंत्री हो सकते हैं। इसको लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत में राजनीतिक हलचल तेज है।
मंत्रीमंडल के विस्तार के अटकलों के बीच कुछ नामों की चर्चा जोरों पर हैं। जिनमें गजेंद्र यादव, अमर अग्रवाल, राजेश मूणत, अजय चंद्राकर, किरणदेव सिंह और सुनील सोनी जैसे नाम शामिल हैं।
बता दें कि सीएम को लेकर कुल 13 मंत्री बनाए जाते हैं। मौजूदा दौर में अभी प्रदेश में सीएम को लेकर कुल 11 मंत्री हैं। छत्तीसगढ़ में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं, नियमों के मुताबिक राज्य में कुल विधायकों की संख्या के 15 फीसदी के हिसाब से मंत्रिमंडल का गठन होता है, इस लिहाज से 13.5 विधायक ही मंत्री बन सकते हैं, इस आधार पर छत्तीसगढ़ में 13 मंत्री बनाए जाते हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

