खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। धमतरी जिले के चरोटा गांव में नाले के पास जीवित नवजात मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। बच्चे को यूरिया खाद वाली प्लास्टिक की बोरी में भरकर नाले में फेंक दिया गया था। कुछ लोगों ने सुबह की सैर के दौरान रोने की आवाज सुनी, तब नवजात का पता चला। इसके बाद तुरंत ही गांव की मितानिन को बुलाया गया, फिर मितानिन ने बच्चे को धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया, जिससे नवजात की जान बच गई।
नवजात को धमतरी जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में गहन चिकित्सा में रखा गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल कर रही है। जिला अस्पताल धमतरी के डॉ. अखिलेश देवांगन ने बताया, अस्पताल में एक नवजात शिशु बच्चे को भर्ती कराया गया है। नवजात शिशु का आज ही जन्म हुआ है, ऐसा लग रहा है। बच्चे का तापमान कम हो गया था, जिसके कारण उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही है इसलिए बच्चों को एसएनसीयू में ऑक्सीजन देकर रखा गया है।
माना जा रहा है कि यह अवैध संबंधों का परिणाम हो सकता है। लोकलाज के भय से मां ने बच्चे को लावारिश हालात में छोड़ दिया होगा। बाल समिति के नोडल अधिकारी राजीव गोस्वामी ने बताया कि बच्चे को एक हफ्ते तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। बच्चे की स्थिति ठीक होने के बाद बाल कल्याण समिति में पेश किया जाएगा। इसके बाद दत्तक ग्रहण के लिए भेज दिया जाएगा।
इस मामले में भखारा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही महिला एवं बल विकास विभाग ने भी बच्चे से जुड़ी जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है। भखारा थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर का कहना है कि अभी किसी के खिलाफ एफआईआर नहीं किया गया है। परिजनों की तलाश जारी है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

