खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रामेन डेका दो दिन तक बस्तर दौरे पर रहेंगे। आज वे संभागीय मुख्यालय जगदलपुर पहुंचेंगे। यहां कलेक्टर परिसर में अधिकारियों की बैठक लेंगे। फिर चित्रकोट जाएंगे। चित्रकोट में ही रात गुजारेंगे। अगले दिन यानी कल दंतेवाड़ा प्रवास पर रहेंगे।
मां दंतेश्वरी के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। दरअसल छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बनने के बाद रामेन डेका का यह पहला बस्तर दौरा है। वे दो दिनों तक बस्तर में ही रहेंगे। बस्तर और दंतेवाड़ा जिले के अलावा कोंडागांव भी जाएंगे। अफसरों की बैठक लेंगे।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका असम के रहने वाले हैं। इनका जन्म 1 मार्च 1954 को असम के कामरूप जिले के सुआलकुची में हुआ था। वे असम की मंगलदोई लोकसभा सीट से BJP की टिकट पर दो बार सांसद रह चुके हैं। BJP के संस्थापक सदस्यों में भी हैं। असम BJP के अध्यक्ष रह चुके हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

