खबर वर्ल्ड न्यूज-खैरागढ़। 10 लाख की लॉटरी लग गई है यही झांसा देकर शातिर ठग ने खैरागढ़ के एक युवक से लगभग दो लाख रुपए ठग लिए। खैरागढ़ पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया और आरोपी को उत्तरप्रदेश के झांसी से धरदबोचा।
मामला मड़ौदा गांव के किरण कुमार साहू का है। एक अज्ञात शख्स ने खुद को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का मैनेजर और दिल्ली स्थित “केवाईसी हेड ऑफिस” का अधिकारी बताते हुए फोन किया। उसने कहा, “आपका मोबाइल नंबर 10 लाख की लॉटरी में चयनित हुआ है।” यह सुनकर प्रार्थी उत्साहित हो गया। इसके बाद प्रोसेसिंग फीस, फाइल चार्ज और अन्य शुल्क के नाम पर उससे धीरे-धीरे 1,96,700 रुपए वसूल लिए, जबकि लॉटरी का झांसा महज एक धोखा था। जब प्रार्थी को ठगी का अहसास हुआ तो उसने खैरागढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई।
साइबर सेल की मदद से आरोपी का लोकेशन झांसी में ट्रेस किया गया। खैरागढ़ थाना प्रभारी और साइबर सेल प्रभारी अनिल शर्मा के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई, जिसने झांसी पहुंचकर आरोपी राधा कृष्ण यादव उर्फ राधे (23 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह खुद को बैंक अधिकारी और केवाईसी विभाग का अफसर बताकर लोगों को ठगता था। वह “लॉटरी” जैसे झूठे लालच देकर उनसे पैसे जमा करवाता था। इस बार उसने मड़ौदा के युवक से 1.96 लाख रुपए ठगे। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 419, 420, 468, 471 और 201 के तहत गंभीर धाराएं लगाई गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

