खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाय) की स्थापना 25 दिसंबर 2000 को की गई थी, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क कनेक्टिविटी प्रदान करना है। यह योजना विशेष रूप से उन ग्रामीण इलाकों के लिए बनाई गई है जहां सड़क सुविधाओं का अभाव है। इसी क्रम मे जिला बेमेतरा मे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 23 से 25 दिसंबर 2024 के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को इस योजना के बारे में जागरूक करना, इसके लाभों और कार्यान्वयन की जानकारी देना है।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क कनेक्टिविटी के महत्व को समझाना और लोगों को योजना के लाभों के बारे में जागरूक करना है। जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत बनी सड़कों की गुणवत्ता, रखरखाव और जनता की भागीदारी पर भी ध्यान केंद्रित किया जाता है। इस योजना ने देशभर के लाखों गांवों को मुख्यधारा से जोड़कर सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हाल मे ही 21 दिसम्बर 2024 को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कर कमलो से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत जिला बेमेतरा में चार नवीनीकरण कार्यों का भूमिपूजन सम्पन्न हुआ। इस परियोजना से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

