खबर वर्ल्ड न्यूज-दंतेवाड़ा। जिला सत्र न्यायालय ने पॉक्सो और एट्रोसिटी के मामले में आरोपी शिक्षक अजय सिंह को 12 वर्ष की सजा सुनाई है। आरोपी शिक्षक ने नाबालिकग छात्र को घर में बलाकर छेडख़ानी की थी। इस प्रकरण में फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायधीश शैलेश शर्मा ने गावाहों और साक्ष्यों के आधार पर 12 वर्ष की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।
इतना ही नहीं विद्वान न्यायधीश ने शिक्षक के इस घिनौने कृत्य पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि एक शिक्षक का कर्तव्य है कि वह अपने छात्रों का संरक्षण करे, लेकिन आरोपी ने अपने ही छात्रा के साथ ऐसा कृत्य किया जो बेहद निंदनीय है। यह न्यायालय मानती है कि माता-पिता अपने बच्चों को स्कूल में शिक्षक के भरोसे छोड़ते हैं, ऐसी स्थिति में यदि शिक्षक ही शोषण करें तो बच्चे कहां सुरक्षित महसूस करेंगे? आरोपी के अपराध को गंभीर मानते हुए उस पर दया दिखाना न्याय के विरुद्ध होगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 अक्टूबर 2024 को पीड़ित छात्रा को आरोपी शिक्षक अजय सिंह ने अपने गीदम निवास पर खेल का फॉर्म लेकर आने के बहाने बुलाया था। इसके बाद उसके साथ छेड़खानी और दुराचार करने का प्रयास किया गया। मामले की शिकायत आदिम जाति कल्याण थाना और दंतेवाड़ा कोतवाली थाना में की गई थी। शिकायत के आधार पर आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो और एट्रोसिटी की संगीन धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया गया था। थाना पुलिस ने इस मामले की गंभीरता से जांच के बाद आरोपी शिक्षक अजय सिंह काे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश की गई केस डायरी में पीड़िता का कथन, घटना स्थल का नजरी नक्शा और इस केश से जुड़े सभी साक्ष्यों को कथन बद्ध किया गया। फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायधीश शैलेश शर्मा ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी अजय सिंह को पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी पाया और वही एट्रोसिटी एक्ट में निर्दोष पाया। न्यायधीश शैलेश शर्मा ने भारतीय न्याय सहिंता की धारा 74 के आरोप में पांच वर्ष का सश्रम कारावास और 50 हजार रुपए का अर्थदंड और धारा 10 के आरोप मे सात वर्ष का सश्रम करावास और 50 हजार का अर्थदंड भी दिया गया है। यदि सजायाफ्ता अजय सिह अर्थदंड नहीं चुकाता है तो एक-एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास और भुगतना होगा।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल

