खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। सरगुजा जिले में पत्नी ने धारदार हथियार से हमला कर अपने ही पति की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला मौके से फरार हो गई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। यह मामला मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के नर्मदापुर गांव का है।
जानकारी के मुताबिक, शराब के नशे में मृतक पति रोज पत्नी से विवाद करता था। इससे तंग आकर आरोपी पत्नी इहारो ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपी पत्नी मौके से फरार हो गई है। मृत पति का नाम बलीराम मांझी बताया जा रहा है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और घटना की जांच कर रही है।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

