खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के अंदरूनी नक्सलियाें के काेर इलाकाें में नक्सल उन्मूलन एवं विकास कार्यो में तेजी लाने हेतु बस्तर आईजी सुन्दरराज पी. के निर्देशन में छत्तीसगढ़ शासन से संचालित ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना के तहत माओवादियों के पीएलजीए बटालियन के सुरक्षित कहे जाने वाले कोर क्षेत्र में नवीन सुरक्षा कैम्प गोमगुड़ा में 20 दिसंबर काे स्थापित किया गया। नवीन कैंप गोमगुडा स्थापना के साथ ही आस-पास के इलाकाें में जिला बल, डीआरजी, एसटीएफ एव कोबरा, सीआरपीएफ की संंयुक्त टीम नवीन कैंप गोमगुड़ा क्षेत्रान्तर्गत आस-पास जंगल पहाड़ी एरिया की ओर अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान संयुक्त टीम द्वारा आज साेमवार काे ग्राम गोमगुडा में नक्सलियों द्वारा बनाए गए लगभग 10-15 फिट ऊंचाई के 5 नक्सली स्मारक को ध्वस्त कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नवीन कैम्प स्थापित होने से क्षेत्र में नक्सलियों के विरूद्ध अभियान संचालन करने में आसान होगा एवं गोमगुड़ा, करनगुड़ा, मीनागट्टा, जिलोड़गुड़ा, मोरपल्ली, गोलागुड़ा व आप-पास क्षेत्रों में निवासरत् आम जन लोगों का विकासात्मक कार्य एवं मूलभूत सुविधाऐ जैसे कि सड़क, पुल/पुलिया निर्माण, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधा, पीडीएस दुकाने, अच्छी शिक्षा, मोबाईल कनेक्टिविटी का विस्तार आदि की सुविधायें मिल पायेगा। नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित होने से क्षेत्र के आम-जन उत्साहित है।
विदित हो कि वर्ष 2024 में ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना अन्तर्गत जिले में माओवादियों के सुरक्षित कहे जाने वाले कोर क्षेत्रों में 10 नवीन सुरक्षा कैम्प टेकलगुड़ेम, पुवर्ती, मुकराजकोण्डा, दुलेड़, पुलनपाड़, लखापाल, तुमालपाड़, रायगुडे़म, गोलाकोण्डा, एवं गोमगुड़ा नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित की गई है। लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव से माओवादी विचारधारा को त्यागकर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने के उद्देश्य से 326 माओवादियों के द्वारा आत्मसमर्पण किये एवं विभिन्न नक्सल विरोधी अभियानों में 26 हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराने तथा 289 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

