खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसके तहत, भारत सरकार ने 19 से 24 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह मनाने का निर्णय लिया है। इस अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं को जनता तक पहुंचाकर उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करना है।
जिला बेमेतरा में प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के निर्देशानुसार, 23 दिसंबर को विभिन्न स्थानों पर जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह शिविर सुबह 11:00 बजे से निम्न स्थानों पर लगाए जाएंगे।
कल दिसम्बर 2024 को बेमेतरा जिले के निम्नानुसार स्थानों पर समय 11:00 बजे से विभागीय कैम्प का आयोजन किया जाएगा ।जिला मुख्यालय के टाऊन हॉल के बाहर बेमेतरा,सामुदायिक भवन साजा, सतनाम भवन के बाहर नवागढ़ और बेरला ग्राम पंचायत सरदा स्कूल प्रांगण में विभिन्न विभागों राजस्व विभाग, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, नगरीय निकाय, पंचायत विभाग, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, उद्यानिकी, कृषि, शिक्षा, खाद्य, पशु विभाग, मत्स्य विभाग, आदिवासी विभाग, लो.स्वा.या., आबकारी, ई.डी.एम. यातायात, जनसपंर्क आदि स्थानों पर शिविर लगाकर आम जनता को शासन की महत्वाकांक्षी योजना से लाभान्वित किया जाएगा।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन

