खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। जिले के नवागढ़ में आज सुबह ट्रक और यात्री बस के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि बस यात्रियों को लेकर केरा से जांजगीर की ओर जा रही थी। इसी बीच राछाभाटा के पास बस और ट्रक के बीच टक्कर हुई। घटना से यात्रीयों में हड़कंप मच गया है। इस हादसे में बस में सवार दर्जनभर यात्री घायल हो गए हैं। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार, शुक्ला ट्रेवल्स की बस आज सुबह यात्रियों को लेकर केरा से जांजगीर जा रही थी। बस में 60 से 70 लोग सवार थे। इस दौरान नवागढ़ के राछाभाटा के पास बस और एक ट्रक की टक्कर हो गई।
भिड़ंत के बाद ट्रक दूर जाकर पलट गई, साथ ही ड्राइवर फरार हो गया है। हादसे में दर्जन भर यात्री घायल हो गए। घायलों को सीएससी नवागढ़ में भर्ती कराया गया है।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

