खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के घुर नक्सल प्रभावित पामेड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जीड़पल्ली पुलिस कैंप में एक बार फिर नक्सलियों ने बीती शनिवार की रात में हमला किया है, तीन दिनों में यह दूसरा नक्सली हमला है। पुलिस ने जाेरदार जवाबी कार्यवाही की है, इस दाैरान तीन जवानों को मामूली चोट आई है, जिसका बेस कैंप में ही प्राथमिक इलाज किया गया है। बताया जा रहा है कि इन हमलों के पीछे सेंट्रल कमेटी के शीर्ष नेता हिडमा का हाथ है।
बीजापुर एसपी डॉ जितेंद्र यादव ने कैम्प पर फायरिंग की पुष्टि की है। पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि बड़े नक्सली नेता स्वयं के प्राणों की चिंता करते हुए आस-पास के राज्यों में भाग रहे हैं। ऐसे में जाते-जाते बौखलाहट में सुरक्षाबलों का ध्यान भटकाने के लिए नक्सली इस तरह के पुलिस कैंप पर हमले कर निचले कैडर के मनोबल को बढ़ाए रखने का प्रयास कर रहे हैं।
Trending
- दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा में सोनोग्राफी एवं नेत्र जांच शिविर का किया अवलोकन
- महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा का केंद्र – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- सरोना रेलवे प्लेटफॉर्म के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुंबई की महिला 12 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार, कीमत 6 लाख रुपये
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल

