खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-फरसगांव। थाना फरसगांव पुलिस काे संजय साहू ने 23 अक्टूबर को सूचना दी कि उसकी भतीजी उम्र 22 वर्ष ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर मर्ग कायम किया गया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में मृतका के प्रेमी युवराज साहू को गिरफ्तार किया गया। मृतका के आत्महत्या के मामले में युवराज साहू के साथ-साथ उसके परिवार के सदस्यों पर भी आरोप लगे थे, कि उन्होंने उसे प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाया।
थाना फरसगांव पुलिस ने जांच में पाया कि युवराज साहू ने युवती को शादी का झांसा देकर पिछले छह सालों से संबंध बना रहा था, फिर शादी से इनकार कर दिया। इसके साथ ही युवराज साहू के परिवार के सदस्य भुनेश्वर साहू, पन्नू साहू, अनिता साहू और कामता उर्फ कांता साहू द्वारा धमकी देने और प्रताड़ित करने की भी पुष्टि हुई। इन सबके कारण मृतका आत्महत्या के लिए मजबूर हुई। पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर युवराज साहू के परिवार के सदस्यों को भी गिरफ्तार कर आज शनिवार काे कार्यवाही उपरांत न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
Trending
- दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा में सोनोग्राफी एवं नेत्र जांच शिविर का किया अवलोकन
- महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा का केंद्र – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- सरोना रेलवे प्लेटफॉर्म के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुंबई की महिला 12 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार, कीमत 6 लाख रुपये
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल

