खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा छत्तीसगढ़ के मुंगेली, सूरजपुर, बेमेतरा व जांजगीर-चांपा जिले में 4 नए केंद्रीय स्कूल खोलने की स्वीकृति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनके नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि केंद्र सरकार के इस निर्णय से राज्य के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा व बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। देव ने कहा कि केंद्र सरकार शैक्षणिक विकास की अपनी प्रतिबद्धता को लेकर गंभीर है और इस दृष्टि से अनेक क्रांतिकारी निर्णय भी लिए गए हैं। नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करके एक ओर जहाँ आने वाली पीढ़ी को देश के सांस्कृतिक गौरव का ज्ञान दे रही है, वहीं दूसरी ओर तकनीकी व वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देकर विश्वस्तरीय शिक्षा से जोड़ रही है। देव ने विश्वास व्यक्त किया कि चार और नये केंद्रीय विद्यालय खुलने के बाद प्रदेश की प्रतिभाओं को निखरने का अवसर सहज सुलभ होगा और आगे चलकर भावी पीढ़ियाँ विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना को साकार करने में महती भूमिका निभाएंगीं।
Trending
- दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा में सोनोग्राफी एवं नेत्र जांच शिविर का किया अवलोकन
- महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा का केंद्र – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- सरोना रेलवे प्लेटफॉर्म के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुंबई की महिला 12 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार, कीमत 6 लाख रुपये
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल

