खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुन्द। विगत 2 दिसम्बर 2024 को जीवन समृद्धि सहयोग संस्थान रायपुर के जन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर एड्स रोग के संदर्भ में जन जागरूकता प्रसार स्वयं सेवा एवं सहभागिता विषय पर शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा जिला महासमुन्द छ.ग. में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
डॉ. पी. कुदेशिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महासमुन्द के दिशानिर्देश पर डॉ. बी. एस. बढ़ई, खण्ड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा के सौजन्य से, डॉ. दिलीप सतपती चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा के सहयोग से जन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को 1 दिवसीय कार्यशाला के माध्यम से एड्स रोग की सम्पूर्ण जानकारी दी गई और इस संदर्भ में जन भागीदारी स्वयं सेवक और सामाजिक चेतना प्रसार के लिए जन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी प्रदान किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यशाला में विशेष रूप से श्री चेतन साहू, श्री दिगम्बर प्रसाद तिवारी, श्री सुरेन्द्र सोनी और बागबाहरा जनपद क्षेत्र के लगभग 55 जन स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Trending
- दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा में सोनोग्राफी एवं नेत्र जांच शिविर का किया अवलोकन
- महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा का केंद्र – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- सरोना रेलवे प्लेटफॉर्म के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुंबई की महिला 12 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार, कीमत 6 लाख रुपये
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल

