खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के घुर नक्सल प्रभावित इलाके में सीआरपीएफ सेकेंड बटालियन एलमागुंडा में तैनात ब्रेवो एवं चार्ली कंपनी के द्वारा आज शनिवार को एलमागुंडा साप्ताहिक बाजार में सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। शिविर में चिकित्सा अधिकारी डॉ. नितीश 110 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयाें का वितरण किया गया। शिविर में ग्रामीणों को मौसम में हो रही बदलाव के कारण हो रही बीमारी से बचाव के भी जानकारियां दी गई।
सीआरपीएफ सेकेंड बटालियन के इलाके में तैनात होने के बाद से ग्राम मुरर्कराज कोण्डा व ग्राम दुलेड व एलमागुंड़ा में लगातार ग्रामीणों के साथ समन्वय स्थापित कर क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयासरत हैं। सुरक्षा बल का कैंप स्थापित होने के साथ ही इलाके में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, स्कूल व आंगनबाड़ी सहित बुनियादी सुविधाओं का गांव तक पहुंचाया जा रहा। नक्सलवाद के कारण जहां इस इलाकों का विकास कार्य रुका गया था, अब तेजी के साथ गांव में बुनियादी सुविधाएं विकसित किए जाएंगे। यहां के ग्रामीण एवं क्षेत्र की जनता की सहयोग से इलाके में सुरक्षा और शांति स्थापित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान द्वितीय कमान अधिकारी अनामी शरण, चिकित्सा अधिकारी डॉ. नितीश, सहायक कमांडेंट राजीव, सहायक कमांडेंट ज्ञानेश, एनसी महंत सहित सीआरपीएफ के जवान मौजूद थे।
सीआरपीएफ द्वितिय बटालियन के कमाण्डेन्ट रति कान्त बेहेरा ने बताया कि सीआरपीएफ द्वितीय वाहिनी के द्वारा ग्राम मुरर्कराज कोण्डा, ग्राम दुलेड व ग्राम एलमगुंडा सहित अंदरूनी इलाकों में कैंप स्थापित करने के साथ ही लगातार ग्रामीणों के साथ समन्वय स्थापित कर विश्वास और विकास के लिए मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समय-समय पर ग्रामीणों के लिए मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाते रहता है, साथ ही इसके अलावा सिविक एक्शन प्रोग्राम के माध्यम से दैनिक जरूरत के सामान उपलब्ध कराई जाती है। ग्रामीणों के साथ समन्वय स्थापित कर क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों के पूरा सहयोग मिल रहा है, जिसके कारण से इलाके में अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्य को गति मिल रहा मिल रही है।
सीआरपीएफ द्वितीय कमान अधिकारी अनामी शरण ने बताया कि इन दिनों अचानक मौसम में आई बदलाव से बड़ी संख्या में बुखार सर्दी खांसी से ग्रामीण पीड़ित है, जिसे देखते हुए एलमागुंडा साप्ताहिक बाजार में सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें आस-पास के ग्राम के 110 से अधिक ग्रामीणों का मुफ्त उपचार कर सभी को निःशुल्क दवा का वितरण किया गया। सीआरपीएफ द्वितिय बटालियन के द्वारा समय-समय पर सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत आसपास के ग्रामीणों की मदद करते रहते है, और कैंप में भी ग्रामीण पहुंचकर निःशुल्क उपचार करवाते है, आपसी तालमेल को और बेहतर करने हमेशा हमारी बटालियन इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन करती रहती है।
Trending
- दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा में सोनोग्राफी एवं नेत्र जांच शिविर का किया अवलोकन
- महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा का केंद्र – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- सरोना रेलवे प्लेटफॉर्म के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुंबई की महिला 12 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार, कीमत 6 लाख रुपये
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल

