खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के कुआकोंडा ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुट्रेम और भांसी के निवासी 20 से अधिक ग्रामीण हैदराबाद स्थित प्रियंका इंडस्ट्रियल कंपनी में मजदूरी का काम करने के बाद टीवी (ट्यूबरकुलोसिस) बीमारी से पीड़ित हाे गये। इसमें से अब तक 8 ग्रामीण-मजदूराें की माैत हाेने का दावा पीड़ित ग्रामीण-मजदूर कर रहे है, जबकि 20 से अधिक ग्रामीण इस बीमारी से पड़ित हैं, और अपना इलाज करवा रहे हैं। कुट्रेम के दो मजदूर फिलहाल किरंदुल के एनएमडीसी परियोजना अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका उपचार जारी है, डॉक्टरों ने टीवी (ट्यूबरकुलोसिस) बीमारी से पीड़ित हाेना बताया है, लेकिन इलाज के बावजूद कोई सुधार नहीं हो रहा, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।। भांसी के कुछ मजदूर अन्य अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं
पड़ित ग्रामीण-मजदूर हुंगा माडवी ने बताया कि ग्राम पंचायत कुट्रेम के चार मजदूर भीमा पिता जोगा, नंदा पिता हुर्रा, लिंगे पिता हिड़मा, सोनी पिता हुर्रा की माैत हाे गई है, वहीं और ग्राम पंचायत भांसी से एक मजदूर राजकुमार व अन्य की मौत हो चुकी है। उन्हाेने बताया कि प्रियंका इंडस्ट्रियल कंपनी हैदराबाद में काम करने के दौरान यह बीमारी हुई। उन्हाेने बताया कि प्रियंका इंडस्ट्रियल कंपनी में मजदूरों से एक खास पाउडर का काम कराया जाता है, लेकिन उन्हें किसी प्रकार के सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए जाते। आशंका है कि इस केमिकल युक्त पाउडर से ही बीमारी हो रही है।
Trending
- दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा में सोनोग्राफी एवं नेत्र जांच शिविर का किया अवलोकन
- महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा का केंद्र – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- सरोना रेलवे प्लेटफॉर्म के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुंबई की महिला 12 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार, कीमत 6 लाख रुपये
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल

