खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। भिलाई में एक बार फिर बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें युवक के सिर को पत्थर मारकर कुचल दिया गया है।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को सुपेला अस्पताल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, खुर्सीपार थाना क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर के मिनीमाता नगर नाले के पास युवक लोकेश्वर बंजारे की लाश मिली है। घटनास्थल को देखने से लग रहा है कि आरोपी और मृतक ने आपस में बैठकर शराब पी, इसके बाद किसी बात को लेकर आरोपी ने लोकेश्वर बंजारे के सिर पर पत्थर दे मारा, जिससे उसकी मौत हो गई।
मामले पर एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं मृतक के परिजनों ने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग रखी है। खुर्सीपार पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Trending
- दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा में सोनोग्राफी एवं नेत्र जांच शिविर का किया अवलोकन
- महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा का केंद्र – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- सरोना रेलवे प्लेटफॉर्म के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुंबई की महिला 12 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार, कीमत 6 लाख रुपये
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल

