खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र अंर्तगत तिम्मापुर गांव में सीआरपीएफ कैम्प से महज एक किलोमीटर दूरी पर नक्सलियाें ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी पद्दम उम्र 45 वर्ष की हत्या कर दी। नक्सलियाें ने गुरुवार की रात करीब 8:30 बजे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी काे घर से बाहर निकाला और उसके पुत्र के सामने बेरहमी से हत्या कर दी। बीच-बचाव कर रहे लक्ष्मी के पुत्र से भी नक्सलियों ने हाथापाई की है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी पद्दम के पति की मृत्यु हाे चुकी है। महिला के शव के पास नक्सलियाें के मद्देड़ एरिया कमेटी के पर्चे भी मिले हैं। बासागुड़ा थाना प्रभारी मनोज कौशिक ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि महिला की हत्या की सूचना पर बासागुड़ा पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नक्सलियाें ने महिला लक्ष्मी पद्दम को पहले घर से बाहर निकालकर उसके पुत्र के सामने बेरहमी से हत्या कर उसके शव को घर के आंगन में ही छाेड़ दिया गया। शव के पास नक्सलियाें के मद्देड़ एरिया कमेटी का पर्चा भी मिला है, जिसमें मृत महिला पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर हत्या करने की बात लिखी गई है। फिलहाल बासागुड़ा पुलिस शव काे अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी को दो बार नक्सलियों से धमकी मिल चुकी थी। दरअसल नक्सलियों के पैठ वाले इलाके में सुरक्षा बल लगातार कार्रवाई कर रहे हैं, मुठभेड़ में नक्सली मारे जा रहे हैं, ऐसे में बौखलाए नक्सली, ग्रामीणों की ही हत्या कर रहे हैं।
उल्लेखनिय है कि इससे पहले गुरुवार को बीजापुर के भैरमगढ़ और नैमेड़ में दो पूर्व सरपंचाें की हत्या नक्सलियों ने कर दी थी। नक्सलियों ने पहले दोनों सरपंच का अपहरण किया और फिर हत्या कर शव गांव के पास फेंक दिया। शव के पास नक्सलियों ने पर्चे भी फेंकेथे, जिसमें नक्सलियों ने दाेनाे पूर्व सरपंचाें काे भाजपा से जुड़े होने के कारण हत्या करने की बात लिखी। यह भी विदित हाे कि बीजापुर जिले का नक्सल प्रभावित इलाका जहां नक्सलियाें द्वारा आम नागरिकाें की सबसे अधिक हत्या करने का रिकार्ड पहले ही दर्ज है, वर्तमान मे एक बार फिर से स्थानिय आम नागरिकाें की हत्या का सिलसिला शुरू हाे गया है।
Trending
- दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा में सोनोग्राफी एवं नेत्र जांच शिविर का किया अवलोकन
- महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा का केंद्र – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- सरोना रेलवे प्लेटफॉर्म के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुंबई की महिला 12 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार, कीमत 6 लाख रुपये
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल

