खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। एमएमआई नारायणा अस्पताल में जन्म से दिल की बीमारी से ग्रसित 54 वर्षीय मरीज की स्थिति को देखते हुए कैथेटर इंटरवेंशन के जरिए एओर्टा को जोड़ने के साथ स्टेंटिंग कर कटी हुई आर्च सेगमेंट को खोला गया। इसके साथ रक्तचाप के नियंत्रित होते ही उच्च दबाव में काम कर रहे दिल को भी राहत मिली। इस तरह की प्रक्रिया छत्तीसगढ़ और मध्य भारत में अब तक नहीं की गई थी।
जानकारी के अनुसार, 54 वर्षीय मरीज एमएमआई नारायणा अस्पताल के हृदय रोग ओपीडी में आए थे। उनकी इकोकार्डियोग्राफी और सीटी एंजियोग्राफी करवाई गई, जिसमें पता चला कि दिल के बायें हिस्से से निकलने वाली मुख्य रक्त वाहिनी (थोरेसिक एओर्टा) बहुत गंभीर रूप से ब्लॉक हो गई थी। इतना कि समय के साथ यह सीने के स्तर पर कट गई थी। दोनों हिस्से एक-दूसरे से पूरी तरह से अलग हो गए थे।
शरीर के निचले हिस्से में खून की सप्लाई कुछ छोटी-छोटी नई रक्त वाहिनियों (कोलेटरल्स) के जरिए हो रही थी, जो सिर और हाथों की रक्त वाहिनियों से निकलकर कटी हुई एओर्टा से जुड़ गई थीं। लेकिन इस स्थिति में कटे हुए हिस्से के ऊपर वाली एओर्टा में बहुत ज्यादा दबाव पड़ रहा था, जो इन कोलेटरल्स में खून पहुंचाने का मुख्य स्रोत थी। इसके साथ ही बढ़ती उम्र के साथ उच्च रक्तचाप की समस्या भी बढ़ गई थी, जिसकी वजह से मरीज को सिरदर्द, दिल की धड़कन बढ़ने जैसी गंभीर समस्याएं हो रही थीं।
ऐसी स्थिति में कैथेटर इंटरवेंशन के जरिए एओर्टा को जोड़ने का फैसला लिया गया। 1 नवंबर को मरीज का सफलतापूर्वक स्टेंटिंग किया गया और कटी हुई आर्च सेगमेंट को खोला गया। इसके बाद, उनके रक्तचाप को नियंत्रित करना आसान हो गया और उच्च दबाव के तहत काम कर रहे दिल को भी राहत मिली। कैथ लैब में सबसे मुश्किल और जोखिम भरा काम था दोनों हिस्सों को फिर से जोड़ना।
यह एक उच्च जोखिम वाली प्रक्रिया थी, जिसे अस्पताल की कार्डियोलॉजी टीम (डॉ. सुमनता शेखर पाधी, डॉ. किंजल बख्शी, डॉ. राकेश चंद) ने सफलतापूर्वक पूरा किया। इसमें कैथ लैब टेक्नोलॉजिस्ट्स, नर्सिंग स्टाफ और कार्डियक आईसीयू की डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अस्पताल के सुविधा निदेशक अजीत कुमार बेल्लमकोंडा ने कार्डियोलॉजी विभाग को इस जटिल प्रक्रिया की सफलता के लिए बधाई दी और प्रोत्साहित किया। यह एक बहुत ही दुर्लभ और असामान्य मामला था, जिसे प्रदेश में सुलझाया गया।
Trending
- दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा में सोनोग्राफी एवं नेत्र जांच शिविर का किया अवलोकन
- महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा का केंद्र – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- सरोना रेलवे प्लेटफॉर्म के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुंबई की महिला 12 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार, कीमत 6 लाख रुपये
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल

