खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। बृजेन्द्र कुमार शास्त्री प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा के अध्यक्षता व श्रीमती निधि शर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा की उपस्थिति में न्यायिक अधिकारीगण के साथ बैठक का आयोजन किया गया। 14 दिसम्बर आगामी नेशनल लोक अदालत के माध्यम से न्यायालय में राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरणों, धारा 138, परकाम्य लिखित अधिनियम, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, बैंक रिकवरी प्रकरण, सिविल प्रकरण, प्री-लिटिगेशन प्रकरण का निराकरण किया जाना है।
उक्त बैठक में न्यायाधीशों को अधिक से अधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों के मध्य प्री-सीटिंग करा कर आपसी सुलह समझौते से प्रकरणों का निराकरण कराने हेतु निर्देश दिया गया। अध्यक्ष/प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा न्यायाधीशगण को राजीनामा योग्य प्रकरणों में विशेष कर चेक बाउंस प्रकरण, अन्य दाण्डिक प्रकरण एवं प्री-लिटिगेशन प्रकरणों में दिन प्रतिदिन प्री-सीटिंग कर आपसी सुलह समझौते से शांतिपूर्ण निपटारे के लिए प्रेरित किया गया।
Trending
- दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा में सोनोग्राफी एवं नेत्र जांच शिविर का किया अवलोकन
- महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा का केंद्र – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- सरोना रेलवे प्लेटफॉर्म के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुंबई की महिला 12 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार, कीमत 6 लाख रुपये
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल

