समर्थन मूल्य के साथ अतिरिक्त लाभ से किसानों मे खुशी, कृषि सुधार योजनाओं से किसानों की आर्थिक स्थिति हुई सुदृढ़
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिला मुख्यालय से 30 कि.मी. दुरी पर स्थित नवागढ़ ब्लॉक नवागढ़ निवासी कृषक भागवत सोनकर पिता संतराम सोनकर ने खरीफ 2023-24 में 4.40हे. रकबे में किस्म स्वर्णा, माहामाया धान बोया था। जिसको इन्होंने सेवा सहकारी समिति नवागढ़, जिला-बेमेतरा में समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 21.00 क्वि. के हिसाब से कुल 231.00 क्विं. धान विक्रय कर समर्थन मूल्य राशि 504273.00 रु. प्राप्त किया। बेचे गए धान पर इसके अतिरिक्त कृषक उन्नति योजनांतर्गत प्रति क्विं. 917.00 रुपये की दर से 211827.00रु. प्राप्त किया इस प्रकार इनको कुल 716100.00 रू. राशि प्राप्त हुआ। उक्त राशि में से इन्होंने उन्नत कृषि करने हेतु रोटावेटर एवं एमबी प्लाऊ क्रय किया जिसका उपयोग स्वयं तथा किराए में देने हेतु किया इससे अतिरिक्त लाभ लगभग 150000 रु. हुआ जिससे कृषि लागत में कमी आई। इस प्रकार कृषक उन्नति योजना से हुए अतिरिक्त लाभ से आर्थिक स्थिति में निश्चित रूप से परिवर्तन आया।
समर्थन मूल्य पर बेचे गए धान पर अतिरिक्त कृषक उन्नति योजना के तहत प्रति क्विंटल रू.917 की दर से अतिरिक्त राशि मिलने से किसानों में खुशी की लहर है। यह योजना किसानों की आय में वृद्धि करने और उन्हें अधिक आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से लागू की गई है। इससे किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिल रहा है, जो उनके जीवन स्तर को सुधारने में मदद करेगा। धान पर अतिरिक्त राशि मिलने से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। इस प्रकार की योजनाएं उन्हें अपनी जरूरतों को पूरा करने, खेती में नए संसाधनों का उपयोग करने और भविष्य के लिए बचत करने में मदद कर रही हैं। इससे किसानों का आत्मविश्वास बढ़ रहा है और वे अपनी खेती के कार्यों को और बेहतर ढंग से प्रबंधित कर पा रहे हैं, जिससे उनकी समग्र आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है।
किसान ने प्रदेश सरकार पर जताया आभार
किसान भागवत सोनकर ने विष्णुदेव साय सरकार को समर्थन मूल्य के साथ अतिरिक्त राशि और कृषि उन्नति योजनाओं के लिए धन्यवाद दिया है। इन योजनाओं से उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त हो रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। किसानों ने सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे उनका जीवन बेहतर हुआ है और वे खेती के क्षेत्र में और अधिक उन्नति करने के लिए प्रेरित हुए हैं। किसानों ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार किसान हित में काम कर रही है और उनकी समस्याओं को समझते हुए उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठा रही है। सरकार की नीतियों और योजनाओं से किसानों को सीधे लाभ मिल रहा है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हुई है और उन्हें बेहतर भविष्य की उम्मीद दिख रही है। उन्होंने इस सरकार को ’किसान के हित के लिए सोचने वाली सरकार बताया, जो लगातार उनके कल्याण के लिए प्रयासरत है।

