खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र अंर्तगत हाल में खुले नवीन कैंप झिडपल्ली में गुरुवार की देर रात नक्सलियों ने आउटर कार्डन में तैनात जवानों पर हैवी फायरिंग शुरू कर दी, जवानों भी मुंह तोड़ जवाब दिया। इस मुठभेड़ में दो जवान गजेंद्र और कृष्णा घायल हुए हैं, दोनों खतरे से बाहर हैं।
जवान अब भी मौके पर ही मौजूद हैं। कैंप पर नक्सलियाें द्वारा की गई फायरिंग की अधिकारिक पुष्टि नही की गई है, वहीं इसका एक वीडियो-फाेटाे सामने आया है, जिसमें नक्सलियों पर बीजीएल से जवाबी कार्यवाही करते जवानों का वीडियो सामने आया है, जिसमें जवान फायर करते दिख रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हाल ही में नक्सलियों के कोर इलाके झिडपल्ली में सुरक्षाबलों का कैंप खुला है। गुरुवार देर रात कैंप के आउटर कार्डन में बड़ी संख्या में जवान तैनात थे। इसी दौरान घने झाड़ियों के पीछे छिपकर नक्सलियों ने जवानों पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी। नक्सलियों की फायरिंग का जवानों ने भी जवाब दिया, इसके बाद नक्सली अपने काे कमजाेर पड़ता देखकर जंगल की ओर भाग गए। इसके बाद आज शुक्रवार सुबह इलाके में सर्चिंग जारी है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई में 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया दुर्ग रेंज के नवीन साइबर थाना भवन का लोकार्पण
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल
- माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- कबीरधाम में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: ड्राइवर सीट के ऊपर गोपनीय चेंबर से 407 किलो गांजा जब्त, यूपी के दो आरोपी गिरफ्तार
- दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

