खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। प्रार्थी देवप्रसाद साहू निवासी तिलाई थाना जांजगीर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी दिनेश सरकार, प्रमोद अग्रवाल, अभिजीत बंछोर व उसके साथियों द्वारा नमो एग्रीकल्चर प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी देवेंद्र नगर रायपुर में मछली व मोती पालन करने के लिए लोन लेने से 60 प्रतिशत सब्सिडी दिलाने के नाम पर वर्ष 2023 में अलग अलग व्यक्तियों से 3,28,000/- रुपया लेकर धोखाधड़ी किया है, पैसा वापस मांगने पर वापस नहीं किया जा रहा है कि रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 922/2024 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया
बात दे धोखाधड़ी जैसे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में दौरान विवेचना प्रार्थी, गवाहो का कथन पश्चात् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में आरोपियों को उनके सकुनत से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबध में पुछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया जो बताया कि मछली व मोती पालन के नाम पर लोन दिलाने के नाम पर रकम लेना स्वीकार किया गया है, आरोपियोे के कब्जे से बैंक स्टेटमेंट, कम्युटर, मानिटर, सीपीयू को बरामद किया गया है। प्रर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से विधिवत गिरफ्तारी कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। प्रकरण की विवेचना जारी है।
आरोपी के नाम-
1. दिनेश सरकार उम्र 36 वर्ष निवासी अभिजात अपार्टमेंट न्यु शांतीनगर रायपुर, थाना सिविल लाईन रायपुर हाल मुकाम नमो एग्रीकल्चर प्रा.लि.करसन चेबंर देवेन्द्र नगर थाना देवेन्द्र नगर रायपुर।
2. प्रमोद अग्रवाल उम्र 45 वर्ष निवासी महोबा बाजार, थाना सरस्वती नगर रायपुर।
3. अभिजीत बंछोर उम्र 32 वर्ष निवासी प्लाट न 15 सड़क 20 दयानगर भिलाई थाना-नेवाई जिला- दुर्ग।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई में 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया दुर्ग रेंज के नवीन साइबर थाना भवन का लोकार्पण
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल
- माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- कबीरधाम में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: ड्राइवर सीट के ऊपर गोपनीय चेंबर से 407 किलो गांजा जब्त, यूपी के दो आरोपी गिरफ्तार
- दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

