खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार ने 3 दिसंबर को एक साल का कार्यकाल पूरा किया है। इस अवसर पर बीजेपी जनादेश दिवस मना रही है। तो वहीं, अब BJP के जनादेश दिवस पर पूर्व मंत्री TS सिंहदेव ने तंज कसते हुए कहा कि, मुझे तो लगता है सरकार असुरक्षा की भावना में है। मुझे राज्य सरकार में आत्मविश्वास की कमी दिखती है।
TS सिंहदेव ने कहा कि, सरकार अपने को दूसरे तरीके से फोकस कर रही हैं। छत्तीसगढ़ में BJP की 15 साल पहले भी सरकार थी, तब मुझे याद नहीं आता ऐसा कोई कार्यक्रम किया हो। टीएस सिंहदेव ने 13 दिसंबर को भाजपा सरकार के 1 साल पूरे होंगे। तो वहीं, सिंहदेव के बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने जमकर पलटवार किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि, BJP सरकार में आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं है, इसलिए जनता के बीच हम जा रहे हैं। भाजपा मंडल और जिला स्तर पर कार्यक्रम मनाएगी। राज्य सरकार की योजनाओं को आमजनों तक ले जाएगी। नगरीय निकाय चुनाव से पहले संभागवार दौरा होगा। सत्ता और संगठन के पदाधिकारी दौरा करेंगे।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई में 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया दुर्ग रेंज के नवीन साइबर थाना भवन का लोकार्पण
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल
- माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- कबीरधाम में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: ड्राइवर सीट के ऊपर गोपनीय चेंबर से 407 किलो गांजा जब्त, यूपी के दो आरोपी गिरफ्तार
- दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

