खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। प्रदेश के वन और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि रायपुर दक्षिण विधान सभा उपचुनाव में हारने के बाद कांग्रेस में ऐसा एक भी नेता सामने नहीं आ रहा है, जो इस करारी हार की जिम्मेदारी ले या फिर जिम्मेदारी तय करे। श्री कश्यप ने कहा कि इस उपचुनाव में हार के बाद कांग्रेस में एक बार फिर सन्नाटा पसरा हुआ है।कांग्रेस पूरी तरह से हताश-निराश हो चली है, जनता के द्वारा नकारी गई पार्टी बन गई है। उन्हाेने कहा कि कांग्रेस विपक्ष के रूप में कोई रचनात्मक काम नहीं करती और केवल छत्तीसगढ़ में उसने हिंसा फैलाने के प्रयास किए, अपराध बढाने के प्रयास किए, लेकिन अपनी बदनीयती से भरे इरादों में कांग्रेस सफल नहीं हो रही है, और जनता बार-बार बार- बार कांग्रेस के गाल पर तमाचे पर तमाचे मार रही है।
प्रदेश के वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि पिछले साल कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में अब तक की सबसे बड़ी हार देखी और केवल 35 सीटों पर ही सिमटकर रह गई है, जबकि 54 सीटों के साथ भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। भाजपा को वोट प्रतिशत भी सबसे ज्यादा मिला। उसके बाद इसी वर्ष के मध्य में हुए लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत सभी अपने दिग्गज पूर्व मंत्रियों को मैदान में फिर उतारा। भूपेश बघेल स्वयं राजनांदगांव से लड़े, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद से लड़े, पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया के अलावा राहुल गांधी के करीबी जो विधायक जेल में है, वह भी लड़े। ये सारे कांग्रेसी दिग्गज लोकसभा का चुनाव हार गए। श्री कश्यप ने कहा कि रायपुर दक्षिण के उपचुनाव के दौरान कांग्रेस नेता यह दावे कर रहे थे कि भाजपा की सरकार काम नहीं कर रही है, और कांग्रेस की इकतरफा जीत होगी। लेकिन रायपुर दक्षिण के उपचुनाव में जितना कांग्रेस को वोट नहीं मिला, उससे ज्यादा की लीड के साथ भाजपा ने यह उपचुनाव जीता है। प्रदेश के वन मंत्री श्री कश्यप ने कटाक्ष करते हुए कहा कि लगातार हार के बाद हार से कांग्रेस में सन्नाटा पसर गया है। श्री कश्यप ने कहा कि सबसे बड़ी बात तो यह है कि कांग्रेस में कोई भी हार की जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। आज तक कोई नेता सामने नहीं आया, जिसने यह कहा कि हर के लिए मैं जिम्मेदार हूं या फिर कांग्रेस नेतृत्व ने यह साहस तक नहीं दिखाया है कि वह इस करारी हार की जिम्मेदारी तय कर सके। कांग्रेस की ऐसी दुर्गति है, इससे कांग्रेस पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।
उल्लेखनिय है कि एक दिन पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने जगदलपुर में आयाेजित प्रेस वार्ता में उन्होंने भाजपा की सरकार पर भी कई आरोप लगाए थे। दीपक ने कहा था कि भाजपा के लोग सरकार के 1 साल का जश्न मना रहे हैं। लेकिन दिव्यांग और प्रदेश की जनता परेशान है। दिव्यांग सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। प्रदेश में अपराध बढ़ता जा रहा है, जिसकी जिम्मेदार सरकार है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई में 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया दुर्ग रेंज के नवीन साइबर थाना भवन का लोकार्पण
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल
- माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- कबीरधाम में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: ड्राइवर सीट के ऊपर गोपनीय चेंबर से 407 किलो गांजा जब्त, यूपी के दो आरोपी गिरफ्तार
- दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

