खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। ग्रामीण इलाकों में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए जल जीवन मिशन एक महत्वाकांक्षी योजना है। जिसके क्रियान्वयन से ग्रामीण के मन व शरीर को सुकून मिलने के साथ ही उनके जीवन में बदलाव आया है। वहीं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता के जरिए ग्रामीणों का स्वास्थ्य भी बेहतर हो रहा है। इसी क्रम में जल जीवन मिशन के द्वारा जिले के दरभा विकासखण्ड अंतर्गत दूरस्थ ग्राम कोडरी छापर के हर घर में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित होने से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है और ग्रामीणों ने इस सौगात के लिए सरकार को धन्यवाद दिया है।
जल जीवन मिशन के तहत विकासखण्ड दरभा के ग्राम कोडरी छापर के 69 परिवारों को नियमित तौर पर जलापूर्ति हो रही है। करीब 320 आबादी वाले इस ग्राम में 9 मीटर 10 किलो लीटर के 3 सोलर सिस्टम टंकी लगाकर 2012 मीटर पाईप लाइन के माध्यम से 69 घरों में पानी पहुंचाया जा रहा है। गांव के सरपंच देवराम मरकाम बताते हैं कि पहले गांव में पानी की बड़ी तकलीफ थी। विशेष कर बारिश के मौसम में मार्ग किचड़ से भरा होता था, और उसमें महिलाओं को पानी से भरा गुंडी लेकर पार करना बहुत कठिन होता था। कई बार पैर फिसलने के कारण गिर जाते थे। अब गांव में सभी के घरों में नल लग चुका है और हर दिन नियमित रूप से पानी की आपूर्ति हो रही है। किसी को पानी लेने बाहर नहीं जाना पड़ता गांव के सभी लोग बहुत खुश हैं। सरपंच देवराम मरकाम ने ग्राम सभा में हर घर जल उपलब्धता प्रमाण पत्र देने के दौरान ग्रामीणों को पेयजल प्रबंधन के बारे में भी अवगत कराया और जल जीवन मिशन से लाभान्वित करने के लिए सरकार को धन्यवाद दिया।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई में 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया दुर्ग रेंज के नवीन साइबर थाना भवन का लोकार्पण
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल
- माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- कबीरधाम में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: ड्राइवर सीट के ऊपर गोपनीय चेंबर से 407 किलो गांजा जब्त, यूपी के दो आरोपी गिरफ्तार
- दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

