खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। राष्ट्रीय शिक्षा अनुसन्धान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा प्रदर्शन, मूल्यांकन, समीक्षा एवं समग्र विकास के लिए ज्ञान का विश्लेषण हेतु निर्धारित राष्ट्रीय मूल्यांकन सर्वेक्षण परीक्षा परख का आयोजन 5 दिसम्बर को जिले के 114 शालाओं में सम्पन्न हुई। जिले के 114 शालाओं में आयोजित परख परीक्षा में सैंपलिंग हेतु कुल 2808 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। विदित हो कि राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली परख परीक्षा का उद्देश्य मूल्यांकन प्रणाली को बेहतर बनाते हुए देश के विभिन्न बोर्डों में एक जैसी मूल्यांकन तकनीक लाने के साथ यह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्कूल बोर्डों को एक मंच पर लाने का काम करेगा। परख राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शुरू की गई है जो मुख्यतः बड़े पैमाने पर मूल्यांकन, स्कूल आधारित मूल्यांकन और परीक्षा सुधार जैसे तीन प्रमुख मूल्यांकन क्षेत्रों पर काम करेगी।
परख परीक्षा के लिए राष्ट्रीय शिक्षा अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा प्रत्यक्ष रूप से जिले से स्तर 3, 6, और 9 के लिए राज्य सरकार, केंद्र सरकार, निजी शालाएं एवं अनुदान प्राप्त संस्थाओं के कुल 114 शालाओं का चयन किया गया था। तीनों स्तर के लिए राज्य सरकार की 49, केंद्र सरकार की 5, निजी क्षेत्र की 43 और अनुदान प्राप्त 17 शालाओं का चयन हुआ था जिसमें हिंदी माध्यम की 77 एवं अंग्रेजी माध्यम की 37 शालाएं हैं। जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल एवं जिला मिशन समन्वयक अखिलेश मिश्र द्वारा अवगत कराया गया कि जिले के 114 शालाओं में आयोजित परख परीक्षा में सैंपलिंग हेतु कुल 2808 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। जिनका चयन प्रत्येक शाला में डाइट द्वारा नियुक्त फील्ड इन्वेस्टिगेटर के द्वारा प्रत्यक्ष रूप से किया गया। उन्होंने साथ में यह भी जानकारी दी है कि प्रत्येक शाला में डिस्ट्रिक्ट लेवल कोऑर्डिनेटर सीबीएसई द्वारा आब्जर्वर भी नियुक्त किये गए थे ताकि जिले के 114 शालाओं में निर्विघ्न रूप से परीक्षा सम्पन्न हो सके। जिला प्रशासन की ओर से परख परीक्षा को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा को दी गई थी। उक्त परीक्षा में 95 प्रतिशत विद्यार्थियों के उपस्थित होने की जानकारी ब्लाकों से प्राप्त हुई है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई में 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया दुर्ग रेंज के नवीन साइबर थाना भवन का लोकार्पण
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल
- माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- कबीरधाम में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: ड्राइवर सीट के ऊपर गोपनीय चेंबर से 407 किलो गांजा जब्त, यूपी के दो आरोपी गिरफ्तार
- दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

