खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी राजीव भवन में आज बुधवार काे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार अपने एक साल पूरे होने का जश्न मना रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार के खिलाफ दिव्यांगजन आंदोलन करने को मजबूर हो गये है। यह सरकार के 1 साल की कथित सफलता का आईना है। भाजपा सरकार के 1 साल में छत्तीसगढ़ बदहाल हो गया है। जनकल्याणकारी योजनाएं बंद हो गयी है। सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन के कारण 1 साल में ही राज्य के खजाने पर 37 हजार करोड़ से अधिक का कर्जा हो गया है।
दीपक बैज ने कहा कि युवाओं को मिलने वाला बेरोजगारी भत्ता बंद हो गया। सरकारी नौकरी में भर्तियां बद हो गयी, बिजली के दाम बढ़ गये। एक साल में ही साय सरकार जनता में अलोकप्रिय साबित हो गयी है। भाजपा की विष्णुदेव सरकार साल में विफल साबित हो गई। राज्य में भ्रष्टाचार और कुशासन का दौर हावी है। साथ सरकार के 1 साल में विष्णु का सुशासन तो दूर विष्णु की सरकार कही नहीं दिख रही। कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गयी, एसपी कलेक्टर कार्यालय जला दिया गया। हत्याओं का नया रिकॉर्ड बन गया। प्रदेश में मांब लिचिंग शुरू हो गयी, आरंग में दो लोगों की पीट-पीट कर हत्या हो गयी। राजधानी में 5 बार गोली बारी हो गयी। गौ तस्करी की घटनायें शुरू हो गयी। महिलाओं के प्रति अपराधों में बढ़ोतरी हो गयी, पोटाकेबिन में बच्ची की जलकर मौत, अबोध बच्ची मां बनी, नारायणपुर में मासूम बच्चियों से स्कूल में छेड़खानी हो गयी। बलात्कार, सामूहिक बलात्कार की घटनायें बढ़ गयी, लूट अपराध, डकैती चाकूबाजी की घटनायें बढ़ गयी। अपराध और अपराधी बेलगाम हो चुके है।नक्सलवादी घटनाओं में बढोत्तरी हो गयी। नक्सली घटनायें बढ़ गयी सरकार ने 1 साल में कोई घोषित नक्सल नीति नहीं बनाया। रोज नक्सली हत्यायें कर रहे सरकार बयान देने तक सीमित है। रेत के दाम तीन गुना बढ़ गये, भाजपाई सत्ताधीशों और रेत माफियाओं के बीच सांठ-गांठ हो गयी है। 18 लाख आवास देने का वादा था, 1 साल में 1 भी नया मकान नहीं दे पाये।
दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस राज में 7 किली राशन मिलता था, उसमें कटौती हो गयी। सरप्लस बिजली चाले छत्तीसगढ़ में बिजली कटौती शुरू हो गयी।जमीनों की रजिस्ट्री में जनता को लूटा जा रहा है। भूमि के गाईड लाईन के दर में 30 प्रतिशत के छूट को समाप्त कर दिया गया है। लेकिन रजिस्ट्री फीस में 4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी को नहीं हटाया गया। भाजपा के एक साल में किसान आत्महत्या दौर चालू हो गया। किसान आत्महत्या कर रहे राजनांदगांव, बस्तर, बिलासपुर, महासमुंद हर जगह से किसानों की आत्महत्या की खबरे आ रही है। किसानों के धान का पैसा न्याय योजना की चौथी किस्त खा गये। सरकार ने मक्का, गन्ना गौण अन्नों का समर्थन मूल्य पर खरीदी बंद कर दिया है। उन्हाेने कहा कि रिमोट कंट्रोल सरकार है, विष्णुदेव सरकार। छत्तीसगढ़ सरकार केंद्र शासित सरकार बन गयी है। सरकार के सारे फैसले पीएमओ से लिये जा रहे है। महतारी बंदन में माताओं बहनों से धोखा, 25 प्रतिशत माताओं के खाते में पैसा गया, शेष घूम रही हैं। कुल मिलाकर साय सरकार एक साल में ही अलोकप्रिय साबित हुई है।
इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री सुशील मौर्य, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा, निगम के नेताप्रतिपक्ष उदय नाथ जेम्स, उप नेता प्रतिपक्ष राजेश राय, निगम सभापति कविता साहू, अल्पसंख्यक अध्यक्ष रोजविन दास, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, ग्रामीण महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर, समस्त पार्षदगण एवं यूथ कांग्रेस शहर/ग्रामीण, एन एस यू आई शहर/ग्रामीण,सेवादल के अध्यक्ष व पदाधिकारीगण एवं ब्लाक, बूथ,जोन, सेक्टर सहित विभिन्न प्रकोष्ठ पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

