Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात

    November 24, 2026

    अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज

    November 24, 2026

    विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान

    November 24, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
    • अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
    • विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
    • प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
    • संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
    • 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
    • मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
    • सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » पंडरिया विधानसभा के विकास एवं सेवा का परम सौभग्य देने के लिए आप सभी मेरे परिवारजनों को मैं प्रणाम करती हूँ : भावना बोहरा
    छत्तीसगढ़

    पंडरिया विधानसभा के विकास एवं सेवा का परम सौभग्य देने के लिए आप सभी मेरे परिवारजनों को मैं प्रणाम करती हूँ : भावना बोहरा

    adminBy adminDecember 3, 2024No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    1 वर्ष पूर्ण होने एवं जनादेश दिवस पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने जताया जनता के प्रति आभार

    खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। 3 दिसंबर 20 23 को छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में किये बहुत से वादों को पूरा किया है और आज एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा जनादेश दिवस के रूप में मना रही है। इस दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने भी भाजपा सरकार और पंडरिया विधानसभा में विगत एक वर्ष में हुए विकास कार्यों और उपलब्धियों को गिनाया और कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार विकास एवं जन कल्याण के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।
    पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि आज का दिन पूरे छत्तीसगढ़ की जनता के लिए एक विशेष और ख़ास दिन है। जनता ने अपने जनादेश के साथ 3 दिसंबर 2023 को भारतीय जनता पार्टी और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी पर विश्वास जताते हुए भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाकर प्रदेश में सुशासन की स्थापना की। मैं पंडरिया विधानसभा के मेरे परिवारजनों को भी प्रणाम करती हूँ और उनका हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ उन्होंने मुझे अपनी सेवा एवं क्षेत्र का विकास करने का परम सौभाग्य मुझे दिया। मैं उनके इस विश्वास एवं अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहूंगी। एक परिवार की भांति जो मुझे उनका मार्गदर्शन, सहयोग व स्नेह मिलता है वह मेरे लिए बहुमूल्य है। मैं उनके हर सुख दुःख में साथ निभा सकूँ और क्षेत्र की जनता ने जो मुझे जिम्मेदारी दी है उसे पूरा कर सकूँ इसके लिए मैं पूरी निष्ठा व समर्पण से कार्य करती रहूंगी।
    छत्तीसगढ़ की देवतुल्य जनता ने आज ही के दिन कांग्रेस के 5 वर्षों के कुशासन पर प्रहार कर भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति एवं विकास के विजन को आत्मसात किया। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रदेश की जनता को विकसित छत्तीसगढ़ की गारंटी प्रदान की थी, जिस पर जनता ने पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत से विजयी बनाया। साथ ही सभी समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, एकनिष्ठता एवं संघर्ष ने भाजपा को पुनः जनसेवा का अवसर प्रदान कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।
    भावना दीदी की गारंटी में हमने पंडरिया विधानसभा के विकास एवं जन भावनाओं के सम्मान हेतु संकल्प किये थे आज वह भी धरातल पर पूरे हो रहें हैं। आज पंडरिया विधानसभा में जनता की समस्याओं के निवारण के लिए पंडरिया, पांडातराई, कुंडा,कुई-कुकदुर, इंदौरी, दुल्लापुर एवं रणवीरपुर को मिलाकर कुल 7 स्थानों में जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र की स्थापना की जा चुकी है। क्षेत्र के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं IIT-JEE, NEET एवं CGPSC की तैयारी हेतु 1 जनवरी से निशुल्क कोचिंग का लाभ मिलेगा। हमर पंडरिया स्वस्थ पंडरिया के उद्देश्य से आज पंडरिया विधानसभा में कुल 8 निशुल्क एम्बुलेंस सेवा एवं 1 मोबाइल हेल्थ पैथ लैब का भी निशुल्क सञ्चालन किया जा रहा है। पंडरिया विधानसभा के हमारे किसान भाई-बहनों की बहुप्रतीक्षित सुतियापाट नहर विस्तारीकरण का कार्य भी प्रगति पर है जिससे क्षेत्र के 26 से अधिक गाँव के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा।
    उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही सबसे पहले किसानों के हित में निर्णय लिया गया, उन 18 लाख गरीब परिवारों के लिए निर्णय लिया गया जिन्होंने अपने पक्के आवास का सपना देखा था, उन युवाओं के लिए निर्णय लिए गए जो रोजगार की तलाश कर रहे थे और जिनका भविष्य कांग्रेस ने सीजी-पीएससी जैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दी, उन माताओं-बहनों के सशक्तिकरण के लिए निर्णय लिया गया जो पांच वर्षों तक अपेक्षित थी। हमने किसानों को दो वर्ष के बकाया धान बोनस दिया, 3100 रुपए प्रति क्विंटल में आज धान खरीदी हो रही है, महतारी वंदन योजना से प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत हमारे पंडरिया विधानसभा में 1.25 लाख से अधिक महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए की 9 किश्त उनके खातों में हस्तांतरित की, तेंदुपत्ता संग्राहकों को 5500 रुपए प्रति मानक बोरा और गरीब परिवारों को आवास मिला। आज इन संकल्पों को पूरा करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में रुके विकास कार्यों को नए पंख दिए। आज पूरे प्रदेश में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं, अधोसंरचना विकास से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है, तो वहीं जनता को सुविधा भी मिल रही है।
    पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने बताया कि विगत एक वर्ष में पंडरिया विधानसभा में विकास कार्यों, अधोसंरचना निर्माण एवं जन सुविधाओं के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। हमारे किसान भाईयों-बहनों के हित के साथ-साथ आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में भी विकास कार्य आकार ले रहें जो उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ रहें हैं। हमारे पंडरिया विधानसभा अंतर्गत आने वाले आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र कुई-कुकदुर में भी पीएम जनमन योजना के तहत 3342 आवास को स्वीकृति दी गई है। पंडरिया विधानसभा के भी 14088 आवासों को स्वीकृति मिली एवं पहली किश्त उनके खातों में जारी की गई। इसके साथ ही पंडरिया विधानसभा में विधायक निधि के तहत सामुदायिक भवन, यात्री प्रतीक्षालय,सीसी रोड, जैसे अधोसंरचना विकास हेतु 4 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत हुए हैं। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में सड़कों के विस्तारीकरण हेतु पीएम जनमन योजना के अंतर्गत 22 सड़कों को डामरीकृत करने हेतु 58 करोड़ से अधिक की राशि केंद्र सरकार द्वारा पंडरिया विधानसभा को दी गई है।
    भावना बोहरा ने आगे बताया कि अनुपूरक बजट में पंडरिया विधानसभा में सड़कों के विस्तार हेतु लगभग 200 करोड़ की राशि, बकेला के पास हाफ नदी में बैराज परियोजना, सुतियापाट नहर विस्तारीकरण जैसी सिंचाई परियोजनाओं हेतु 100 करोड़ से अधिक की राशि, पुल-पुलिया के निर्माण हेतु 100 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की स्वीकृति मिली है जिसमें कार्य प्रगति पर हैं एवं महतारी सदन योजना के तहत 74 लाख, क्षमता विकास मद के तहत 1 करोड़, समग्र शिक्षा अभियान के तहत 2 करोड़ 53 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। इसके साथ ही पंडरिया विधानसभा में अधोसंरचना विकास, जन सुविधाओं के विस्तार जैसे विभिन्न मूलभूत व आवश्यक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है जहाँ कई कार्य पूर्ण हो चुके हैं एवं बहुत से कार्य प्रगति पर हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात

    November 24, 2026

    अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज

    November 24, 2026

    विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान

    November 24, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,347

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    बस्तर

    वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात

    By Khabar WorldNovember 24, 20262

    माओवाद से मुक्ति के बाद दूरस्थ क्षेत्रों में विकास की बयार बोटीकनेरा, हड़ेली और कुधूर…

    अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज

    November 24, 2026

    विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान

    November 24, 2026

    प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद

    November 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात

    November 24, 2026

    अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज

    November 24, 2026

    विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान

    November 24, 2026

    प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद

    November 24, 2026

    संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’

    November 24, 2026

    52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई

    November 24, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.