खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर में एक बार फिर जापानी बुखार की वजह से मेडिकल कॉलेज में दो बच्चों की मौत हो गई है। वहीं तीसरे बच्चे की मौत निमाेनिया से हाेना बताया जा रहा है। मेकाॅज प्रबंधन के अनुसार कुआकोंडा की डेढ़ वर्ष की आरुषि, नकुलनार की अनिता उम्र 4 वर्ष और बीजापुर की मल्लिका अनमोल उम्र 2 वर्ष की मौत हुई है। इनमें एक बच्ची को निमोनिया की शिकायत थी, जबकि 2 जापानी बुखार और मलेरिया से ग्रसित थी। जब इन तीनों की स्थिति काफी गंभीर हुई तो इन्हें दंतेवाड़ा एवं बीजापुर जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन बच्चे जिनकी माैत हुई है, इसमें 2 मासूम बच्चे दंतेवाड़ा जिले से एवं एक बीजापुर का है। इनमें से दो बच्चों को दो दिन पहले ही मेंकाॅज में भर्ती किया गया था। मेकाॅज प्रबंधन के अनुसार इनमें से दो बच्चों को जापानी इंसेफ्लाइटिस की शिकायत थी। इनकी तबीयत बेहद अधिक बिगड़ जाने के बाद इन्हें दंतेवाड़ा और बीजापुर के जिलाअस्पतालों से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। यहां इन्हे अच्छा इलाज देने के लिए हर संभव प्रयास किया गया। बच्चों को वेंटिलेटर में रखकर इलाज किया जा रहा था, लेकिन ज्यादा तबीयत खराब होने की वजह से इन्हें बचाया नहीं जा सका और उनकी मौत हो गई।
मेडिकल कॉलेज के सह प्रभारी अधीक्षक डॉ. एस ध्रुव ने बताया कि मेकाॅज में बेहद गंभीर स्थिति में इन तीनों बच्चों को लाया गया था। सभी को वेंटिलेटर सपोर्ट में रखा गया था। इनकी जिंदगी बचाने का हर संभव प्रयास किया गया, लेकिन जान नहीं बच सकी। इनमें दो जेई तो एक निमोनिया से पीड़ित था।
उल्लेखनिय है कि बस्तर में मलेरिया और जापानी बुखार से मौत के मामले पहले भी आ चुके हैं। हाल ही के कुछ दिन पहले बीजापुर में आश्रम में पढ़ने वाले 2 बच्चों की मौत हुई थी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आश्रम में मेडिकल कैंप लगाया था। जापानी बुखार से बचने के उपाय- नवजात बच्चे का समय से टीकाकरण कराएं, आस-पास साफ-सफाई रखें, गंदे पानी को जमा न होने दें, साथ ही पानी उबाल कर पिएं, बारिश के मौसम में बच्चों को बेहतर खाना दें, हल्का बुखार हाेने पर तत्काल डाॅक्टर काे दिखयें। विदित हाे कि इन दिनाें बस्तर में मौसम लगातार बदल रहा है, जिसके चलते मौसमी बीमारियों के मामले बढ़ गये हैं। बदलते मौसम की वजह से बच्चे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने निमोनिया और जापानी बुखार समेत मलेरिया से बचने के निर्देश भी जारी किए हैं। मलेरिया के 9 बड़े लक्षण – बदन दर्द, पसीना आना, मांसपेशियों में दर्द, सिर दर्द, कमजोरी लगना, कंपकंपी छूटना, तेज बुखार, बेचैनी, उल्टी होना है। मलेरिया से बचाव के तरीके-कूलर और टैंक जैसी चीजों में पानी न भरने दें, घर में जहां भी पानी भरता दिखे, उस जगह को मिट्टी से भर दें। उस पानी में मिट्टी का तेल भी डाल सकते हैं। इससे मच्छर नहीं पनपेंगे अपने शरीर को पूरी तरह ढकने वाले कपड़े पहनें, तेज बुखार और कपकपी छूटने पर डॉक्टर से संपर्क करें, हमेशा मच्छरदानी के अंदर सोएं, घर के आस-पास कीटनाशकों का छिड़काव करें।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

