खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। जिले के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में रामू गैरेज के सामने एक युवक पर प्राण घातक हमला किए जाने और बाद में उसकी मौत के मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल के साथ हत्या के आरोपी विकास काटे को गिरफ्तार किया है। पुराने विवाद पर रंजिश रखने के साथ आरोपी के द्वारा हत्या की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की गई है। इस मामले की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस ने साइबर सेल और डाग स्क्वाड की मदद ली। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की गई।
नवंबर को कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र अंतर्गत रामू गैरेज के सामने नाली में केनापाली डबरा के रहने वाले खेमलाल बंजारे नामक व्यक्ति को लहू लुहान हालत में पाया गया था और उस दौरान कुछ लोगों ने मान लिया था कि उसकी मौत हो गई है। सूचना पर सीएसईबी पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर जायजा लिया और खेमलाल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां 28 नवंबर को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सीएसईबी चौकी पुलिस ने इस मामले में मर्ग और अपराध दर्ज करने के साथ जांच पड़ताल जारी रखी। पुलिस ने इस सिलसिले में 19 वर्षीय कबाड़ बीनने वाले विकास काटे ग़ैरवा घाट निवासी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने जिला कार्यालय के सभा कक्ष में मीडिया को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक के साथ मृतक की पहले कई बार बहसबाजी हुई थी। घटना दिवस को आरोपी ने पीड़ित पर हमला किया और फिर कमोड सीट का इस्तेमाल कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। उसके विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। खेमलाल बंजारे की हत्या किसने और किस कारण से की है इस गुत्थी को सुलझाना पुलिस के लिए चुनौती पूर्ण रहा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले को सुलझाने के लिए काफी कोशिश की गई सीएसईबी चौकी पुलिस के साथ-साथ डाक स्क्वाड, फॉरेंसिक टीम और साइबर सेल ने काम किया।
आरोपी विकास को गिरफ्तार करने के बाद मीडिया के सामने पेश किया गया। बताया गया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की गई जहां से अगला आदेश मिलने पर उसे जेल भेज दिया गया।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

