नई दिल्ली। सर्दियों के मौसम में सेहत का बलवान बनाने के लिए कुछ चीजों का सेवन जरूर किया जाना चाहिए। गहरे लाल रंग और कसैले स्वाद के लिए जाना जाने वाला चुकंदर भी आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत को होने वाले नुकसान को कम करते हैं और आपकी स्किन का ख्याल रखने में मदद करते हैं। इसलिए इसे अपनी डाइट में शामिल करना काफी फायदेमंद होता है। चुकंदर में एंथोसायनिन होता है, जो दिल के लिए फायदेमंद होता है। इसे खाने से आपकी सेहत को होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है।
सर्दियों में चुकंदर खाने के फायदे
इटावा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय की आहार विशेषज्ञ डॉ। अर्चना सिंह लोकल 18 को बताती हैं कि सर्दियों के मौसम में चुकंदर का सेवन इंसानी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। वो कहती हैं कि चुकंदर एक ऐसी सब्जी है, जो पूरे साल आपको बेहद आसानी से मिल सकती है। गहरे लाल रंग की इस सब्जी का कसैला स्वाद सलाद, जूस और स्मूदी आदि में काफी मजेदार लगता है। चुकंदर खाने से आपकी सेहत को भी काफी फायदा मिलता है। इसलिए लोग इसका जूस या स्मूदी पीकर अपने दिन की शुरुआत करते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में भी मदद करते हैं।
भरपूर मात्रा में होता है फाइबर
चुकंदर में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर सेहत के लिए कई तरीके से फायदेमंद होता है, लेकिन इसका सबसे महत्वपूर्ण काम होता है पाचन को दुरुस्त रखना। फाइबर खाने को पचाने में मदद करता है और कब्ज जैसी समस्या से राहत दिलाता है। इससे गैस और ब्लोटिंग जैसी परेशानियों से भी बचने में मदद मिलती है। चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट्स ब्लड प्रेशर कम नियंत्रित करने में मदद करता है। ये ब्लड वेसल्स को डायलेट करता है, जिससे ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है। ब्लड प्रेशर ज्यादा होने की वजह से स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा रहता है। इसलिए ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करके यह उस समस्या को दूर करने में मदद करता है।
दिल की बीमारियों से रह पाएंगे बचकर
चुकंदर में फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करता है। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर नियंत्रण में भी मदद करता है, जो दिल के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें एंथोसायनिन नाम का एक तत्व पाया जाता है, जो दिल को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसलिए चुकंदर खाने से दिल की बीमारियों से बचने में मदद मिलती है।
चुकंदर में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं। इससे सेल्स को ऑक्सीडेटिव रिएक्शन की वजह से नुकसान भी कम होता है। इससे कैंसर से बचाव करने में काफी मदद मिलती है।
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है। यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं। इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें। K.W.N.S. किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।

