खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा/महाराजपुर। 8वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता में विद्यालय के चार होनहार विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। विद्यालय के गौरव रहे विद्यार्थियों में कक्षा दूसरी ‘अ’ के विद्यार्थी प्रेरणा सिंह राजपूत एवं कक्षा चौथी ‘अ’ के विद्यार्थी एकांश चंद्रवंशी ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान के साथ स्वर्ण पदक पर अपना दावा पक्का करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले उक्त दोनों खिलाड़ी 14 एवं 15 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं कक्षा दूसरी ‘ब’ के जयवीर व तीसरी ‘अ’ के यालिया ने अपने वर्ग में कांस्य पदक तक का सफर ते किया। प्राचार्य सुशील कुमार ने उक्त उपलब्धि को विद्यालय के लिए गौरव का विषय बताते हुए दोनों बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं प्रार्थना सभा के माध्यम से उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं। साथ ही अन्य विद्यार्थियों को भी ऐसे अवसरों पर न चुकने की हिदायत दी। उन्होंने कहा- खेल-जगत के क्षेत्र में असीम संभावनाएं विद्यमान हैं।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

