खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलनअभियान के तहत थाना मिरतुर एवं 15/ई कंपनी छसबल चेरली की संयुक्त टीम साप्ताहिक बाजार प्रबंध पिनकोण्डा, एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी। एरिया डॉमिनेशन पश्चात वापसी के दौरान पाटलीगुड़ा पुलिया के पास से 2 नक्सली सुरेश कारम (जन मिलिशिया सदस्य) पिता स्व. कोसा कारम निवासी हुर्रेपाल थाना मिरतुर एवं राजेश माड़वी (जन मिलिशिया सदस्य) पिता स्व. मंगू माड़वी निवासी हुर्रेपाल थाना मिरतुर काे गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 किग्रा का टिफिन बम, कार्डेक्स वायर बरामद किया गया। थाना नेलसनार की टीम द्वारा बोदली मरी नदी के किनारे से 1 नक्सली जनताना सरकार सदस्य/सीएनएम कमाण्डर दशरथ हेमला पिता वेल्ला ऊर्फ मंगू निवासी फुलादी कुंजामपारा थाना मिरतुर को भी गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार नक्सली 17/04/2019 को नगर सैनिक राजूराम गोंदे की हत्या में शामिल था। जिसकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस अधीक्षक बीजापुर द्वारा 10.00 हजार रुपए का ईनाम उद्घोषित है। गिरफ्तार तीनाें नक्सलियाें के विरूद्ध थाना मिरतुर एवं नेलसनार में कार्यवाही उपरान्त आज साेमवार काे न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

