खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका का आज राजभवन में आयुष विभाग के चिकित्सकों द्वारा प्रकृति परीक्षण किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ आयुर्वेद एवं युनानी चिकित्सा पद्धति और नेचरोपैथी काउंसिल रायपुर के रजिस्ट्रार डॉ. संजय शुक्ला, आयुष विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. सुनिल दास, शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय रायपुर के प्राचार्य डॉ. जी.आर चतुर्वेदी, डॉ. विनय भारद्वाज और डॉ. ओपी राउत उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा देश का प्रकृति परीक्षण अभियान आरंभ किया गया है। यह अभियान संविधान दिवस 26 नवंबर से प्रारंभ है और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस 25 दिसम्बर तक चलेगा जिसमे देश व प्रदेश के आयुर्वेद विधा से जुड़े शासकीय एवं निजी शिक्षक, चिकित्सक, छात्र-छात्राओं सहित राज्य में 15 लाख नागरिकों का मोबाइल एप के द्वारा आयुर्वेद के सिद्धांतों के अनुरूप प्रकृति (वात, पित्त, कफ) परीक्षण किया जाएगा।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

