खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर अब पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की राजीव गांधी युवा मितान क्लब योजना को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारियों की बैठक ली थी और कई अहम निर्देश दिए थे। अब इस मामले को लेकर भाजपा नेता निशाना साध रहे हैं। राजनांदगांव से भाजपा सांसद संतोष पांडे ने भूपेश बघेल को ठोके, पीटे कारतूस बता दिया है। अभी इसे लेकर राजनीति और गरमाने के आसार है।
दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को युवा मितान के पदाधिकारियों की बैठक ली थी। इस बैठक में उन्होंने कहा है कि 4 साल अभी आपको विपक्ष में संघर्ष करना है। अपने गांव में राजीव युवा मितान क्लब संचालित करें। इस संघर्ष से आपकी पहचान बनेगी।
राजनांदगांव से भाजपा सांसद संतोष पांडे ने भूपेश बघेल पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोला था। अब भूपेश बघेल कांग्रेस की नई दुकान राजीव युवा मितान क्लब खोल रहे हैं। भूपेश बघेल धीरे धीरे जोगी 2.0 की ओर बढ़ रहे हैं। बड़े मियां तो बड़े मियां छोटे मियां शुभानअल्लाह। भूपेश बघेल ठोके, पीटे और जले हुए कारतूस हैं।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

