खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति एवं नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर तथा अति-संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते दबाव के फलस्वरूप नक्सली संगठन में 1 ईनामी सहित 3 नक्सलियों 1. माड़वी भीमा पिता स्व. मंगडू (पूवर्ती आरपीसी सीएनएम अध्यक्ष, ईनामी 01 लाख रूपये ) निवासी मिसीगुड़ा थाना पूवर्ती थाना जगरगुण्डा 2. मुचाकी कोसा पिता मुचाकी आयता (कोराजगुड़ा आरपीसी मिलिशिया सदस्य) निवासी दंतेशपुरम थाना भेज्जी 3. मड़कम देवा पिता स्व. मड़कम माड़ा (गोगुण्डा आरपीसी मिलिशिया सदस्य) निवासी गोगुण्डा उस्कोनपारा थाना केरलापाल हाल कामाराम थाना ताड़वाई जिला मुलगू तेलंगाना ने आज शनिवार काे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भास्कर भट्टाचार्य, डिप्टी कमाण्डेन्ट 02 री वाहिनी सीआरपीएफ, भानुप्रताप चन्द्राकर, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स, एवं व्ही. क्लारेंस, सहायक कमाण्डेन्ट 217 वाहिनी सीआरपीएफ/आरएफटी कोंटा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।
ईनामी नक्सली माड़वी भीमा पिता मंगडू को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में डीआईजी ऑफिस कोंटा आरएफटी टीम, नक्सली मुचाकी कोसा पिता आयता को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में डीआरजी सुकमा एवं नक्सली मड़कम देवा पिता माड़ा को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में 2 री वाहिनी सीआरपीएफ आसूचना शाखा कार्मिकों का याेगदान रहा। उपरोक्त सभी आत्मसमर्पित नक्सली प्रतिबंधित नक्सल संगठन में जुड़कर विभिन्न नक्सली गतिविधियों जैसे पुलिस गस्त पार्टी की रेकी कर हमला करना, पुलिस पार्टी के आने-जाने वाले मार्गों पर स्पाईक/बम लगाना, मुख्य मार्गों को खोदकर मार्ग अवरूद्ध करना, शासन-प्रशासन के विरूद्ध बेनर, नक्सली पर्चा-पाम्पलेट लगाने एवं अन्य वारदाताें में शामिल रहे है। सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ के तहत् सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदान किया जायेंगे।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

