खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के बोधघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत गीदम नाका निवासी युवक राहुल झा काे अनजान नंबर से आये फाेन पर उसके बातों में आकर लोन लिए 2 लाख 50 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी कर लिया गया। इसकी जानकारी मिलने पर उसने इस मामले की रिपोर्ट बोधघाट थाना में दर्ज कराया गया है। पुलिस ने 66 डी एलसीजी, 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच कर रही है।
पीड़ित राहुल झा ने बताया कि व पेशे से ड्राइवर का काम करता है, और उसने अपने काम को बढ़ाने के लिए बैंक से 9 सितम्बर को 5 लाख का लोन लिया था, जहां राहुल ने अपने वाहन में 40 हजार रुपये खर्च कर दिया था, जबकि 4 लाख 68 हजार बाकी था। राहुल ने बताया की 20 नवंबर को अज्ञात नंबर से फोन आया, जहां युवक ने अपने आप को एक्सिस बैंक का मैनेजर बताते हुए अपना नाम राकेश कुमार बताया, युवक ने बताया कि उसका डेबिट कार्ड अगले माह खत्म हो जाएगा, उसके लिए रिन्यूवल कराना पड़ेगा, जिसके बाद युवक ने राहुल को एक लिंक भी भेजा, लेकिन लिंक नही खुलने पर उस पर ध्यान नही दिया, 21 नवंबर को राहुल जब पैट्रोल भरवाने पम्प गया और फोन पे काम नही करने पर जब एटीएम का उपयोग किया तो पता चला कि उसके खाते से 50 हजार रुपये कम है, जिसके बाद उसने कस्टमर केयर पर बात की, लेकिन उसके बाद भी उसके खाते से 2 लाख 50 हजार रुपये ऑनलाइन ठगी कर लिया गया, जहां राहुल के खाते में केवल 2 लाख 18 हजार रुपये ही शेष बचा, राहुल ने ऑनलाइन ठगी की रिपोर्ट बोधघाट थाने में दर्ज कराया गया
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

