खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत टेकचंद्र अग्रवाल ने 29 नवम्बर को विकासखण्ड नवागढ़ के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर शासन के योजनांतर्गत चल रहे निर्माण एवं प्रगतिरत कार्याें का निरीक्षण किया।
उन्होने ग्राम नारायणपुर, अमलडीहा, टेमरी, घुरसेना, परसदा, अमोरा में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत निर्माण किये गये सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण तथा घर-घर कचरा संग्रहण कार्य में संलग्न स्वच्छता दीदीयों से कार्य के बारे में बातचीत की और उनका हाल जाना।
निरीक्षण के दौरान श्री अग्रवाल ने ग्राम टेमरी, परसदा, अमोरा एवं घुरसेना में ग्राम पंचायत द्वारा सामुदायिक शौचालय का रख-रखाव नहीं करने, टूट-फूट का मरम्मत एवं पानी सप्लाई की उचित व्यवस्था नहीं किए जाने के कारण संबंधित ग्राम पंचायत के सचिवों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है एवं आवश्यक मरम्मत कार्य सुनिश्चित करते हुए सामुदायिक शौचालय को क्रियाशील करने हेतु निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान जिला एवं जनपद स्तर के योजना से संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

