खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली आदेशानुसार एवं सालसा बिलासपुर के निर्देशानुसार तथा बृजेन्द्र कुमार शास्त्री प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा के मार्गदर्शन व उपस्थिति में 26 नबम्बर “राष्ट्रीय संविधान दिवस” की कार्यक्रम का आयोजन जिला न्यायालय परिसर बेमेतरा में किया गया। कार्यक्रम की शुभारंभ राष्ट्रगान से किया गया, संविधान दिवस के अवसर पर माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा प्रस्तावना का वाचन किया गया। कार्यक्रम में बृजेन्द्र कुमार शास्त्री द्वारा जिले के वरिष्ठ अधिवक्तागण जो अपनी पूरी निष्ठापूर्वक, अथक ईमानदारी से विधिव्यवसाय के क्षेत्र में कार्य कर रहें है को पुष्पगुच्छ, शाल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।
साथ ही अध्यक्ष द्वारा पैरालिगल वालिंटियर्स जो जमीनी स्तर से जुड़ कर नालसा एवं सालसा द्वारा चलायी जा रही स्कीमों एवं योजनाओं को दूरस्थ इलाकों में समाज से पिछड़े, विधिक जानकारी से अनभिज्ञ विभिन्न वर्गों के पीड़ितो, असहाय एवं जरूरतमंद लोंगो तक पंहुच कर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से न्याय प्राप्त कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है को भी प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्तागण श्रीमती नीलिमा सिंह बघेल, न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, श्री उमेश कुमार उपाध्याय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री प्रणीश चौबे, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ बेमेतरा के द्वारा संबोधन दिया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा द्वारा जन-जन तक विधिक जागरूकता, विधिक सहायता शिविर एवं चलायें जा रहे अभियान और विशेष दिवसों पर आयोजित कार्यकम व कार्यशाला को संकलित किये जाने का प्रयास करते हुए, आम जनता को कम प्रयास में अधिक जानकारी प्राप्त हो इसके लिए माननीय अध्यक्ष के सतत् मार्गदर्शन में संविधान दिवस के अवसर पर “प्रथम न्यूज लेटर” का विमोचन भी किया गया।
उक्त कार्यक्रम में निधि शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा द्वारा समस्त न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, लीगल डिफेंस कौसिल सिस्टम, मीडिया प्रभारी, न्यायिक कर्मचारीगण एवं पैरालीगल वॉलिंटियर्स का आभार व्यक्त किया।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

